Campaign

जनसंपर्क अभियान

Campaigns, Public Meetings & Visits

भदोही जिला संगठन विस्तार अभियान

भदोही जिले में संगठन विस्तार के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई।

बेलसंड विधायक जी से शिष्टाचार मुलाकात

बिहार के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक जी से एक पारिवारिक विवाह समारोह के दौरान शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

मजदूर दिवस समारोह, वाराणसी

मजदूर दिवस के अवसर पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर श्रमिकों के योगदान का सम्मान किया गया तथा उनके अधिकारों और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

सांसद शांभवी चौधरी जी का स्वागत

बिहार की माननीय सांसद एवं उत्तर प्रदेश की सह-प्रभारी आदरणीय शांभवी चौधरी जी के वाराणसी आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

चंदौली समीक्षा बैठक

चंदौली जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

धीरेन्द्र सिंह मुन्ना जी से मुलाकात

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री धीरेन्द्र सिंह मुन्ना जी से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

अमरा गाँव सदस्यता अभियान

वाराणसी के अमरा गाँव में सदस्यता अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया गया तथा संगठन की विचारधारा से अवगत कराया गया।

भदोही सदस्यता ग्रहण अभियान

भदोही जिले में सदस्यता ग्रहण अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार

भदोही जिले में महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार को लेकर महिलाओं के साथ संवाद किया गया। समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।

सांसद अरुण भारती जी का स्वागत

बिहार के माननीय सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी आदरणीय अरुण भारती जी के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जयलाल सरोज हत्याकांड पीड़ित परिवार से मुलाकात

भदोही के पिपरा गाँव पहुंचकर जयलाल सरोज हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की गई। घटना की जानकारी लेकर न्याय दिलाने एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

लखनऊ समीक्षा बैठक में शामिल हुई

लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की रणनीतियों तथा जनसंपर्क अभियानों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सोनभद्र के कार्यक्रम में शामिल हुई

सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

वाराणसी में समीक्षा बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी चंद्रप्रभा भाटिया जी ने लिया

वाराणसी में आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चंद्रप्रभा भाटिया जी के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों, योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

मिर्जापुर में रोड सो और दलित चौपाल 5 जुलाई को लखनऊ जाने की तैयारी हेतु

Expedita quas, rerum eligendi earum ipsam, aliqua odio montes. Accumsan, quisquam? Reiciendis, ex eaque perfes.